पलामू, अगस्त 18 -- मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। पलामू के एसपी कपिल चौधरी के निर्देशन में लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन सफाया के तहत नशीले पदार्थ एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की शाम में पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बोरोदिरी गांव के टोला खांखर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप छापेमारी करते हुए दो लोगों को 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के हेडूम गांव निवासी 40 वर्षीय कमल यादव एवं 50 वर्षीय जय श्री यादव के रूप में की गई है। लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि 17 अगस्त की शाम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बेरोदिरी गांव के खंखार टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप दो व...