पिपराइच थाने में युवक की पिटाई, सिपाही निलंबित
गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। पिपराइच थाने में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंपी गई है। महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा निवासी अब्दुल रहीम, जो मीट काटने का काम करता है, का सोमवार रात शराब पीने के दौरान अपने साले शाहरुख से विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के समझौते की बात कहने पर वापस लौट गई। आरोप है कि रात करीब 12 बजे शाहरुख कुल्हाड़ी लेकर अब्दुल रहीम के घर पहुंच गया। इसके बाद परिजनों की सूचना पर पिपराइच थाना पुलिस दोनों को थाने ले आई। परिजनों का आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.