पिपरहवा चौराहे पर आठ दिन से गुल है बिजली, लोग परेशान
बलरामपुर, जून 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर के हरैया फीडर के पिपरहवा चौराहे पर पिछले करीब आठ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लगभग 50 घरों के लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई बार की गई शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली न होने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बेकार पड़े हैं, जबकि पेयजल की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। मुजीब खान, पटेश्वरी, अशोक, बब्बू रहमान, खलील, नसीम, रमेश व सलमान आदि स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर अधिक भार पड़ने और तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति लगातार बाधित है। कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.