रांची, फरवरी 10 -- पिपरवार, संवाददाता। कोयलांचल क्षेत्र के बचरा स्थित 122 कॉलोनी में बच्चा चोरी की घटना सामने आई। घटना मंगलवार की सुबह लगभग 9:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, तीन लोग प्लास्टिक के बोरे में बच्चे को ले जा रहे थे उसी दौरान एक महिला शक होने पर शोर मचाने लगी। इसके बाद तीनों पास के जंगल में बच्चे को छोड़कर भाग निकले। स्थानीय ग्रामीणों ने खोजबीन के दौरान प्लास्टिक के बोरे को बेहोशी की हालत में मुंह बंधा हुआ बच्चा बरामद किया। बच्चा बुंडू पंचायत के बटुका निवासी टिकलाल महतो का बताया जा रहा है। जानकारी मिलने पर पिपरवार थाना की पुलिस ने महिला से पूछताछ की। वहीं मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...