मधुबनी, फरवरी 6 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। पतौना थाना क्षेत्र के नरसाम का सुधीर मंडल साइबर ठगी का शिकार हुआ है। उसके (यूपीआई) पे फोन के माध्यम से अड़सठ हजार रूपये की ठगी कर ली गई है। मामले को लेकर पतौना थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक सुधीर मंडल के मोबाइल में एक कॉल आया। कॉल में बताया गया कि वह बैंक का कर्मी बोल रहा है। कॉल में पूछा गया कि तुम्हारे एकाउंटस से पैसा कटा है क्या? जबाब हां देने पर फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारे कटा हुआ पैसा वापस आ जायगा। एक लिंक भेज रहे हैं उसे डाउनलोड करना है। सुधीर मंडल उसके झांसे में आ गया। लिंक डाउन लोड होते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद फोन पे का पिन कोड मांग कर तीन बार क्रमश: बीस हजार,अठारह हजार और फिर बीस हजार की राशि साइबर ठगों द्वारा ठगी कर ली गयी। थानाध्यक्ष पतौना आदित्...