सीवान, मार्च 19 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को पिनर्थ खुर्द पैक्स चुनाव में अध्यक्ष व सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक सह गोपालगंज के जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन ने निर्विरोध निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने बताया कि पिनर्थ खुर्द पैक्स के अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए रवि नंदन कुमार सिंह, जनार्दन कुमार सिंह, फूलमति देवी, सरोज देवी, रामजी सिंह, राजकुमार सिंह, गिरजा देवी तथा छोटेलाल राम को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर...