पिथौरागढ़, मार्च 6 -- पिथौरागढ़। जाख पुरान क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त पोस्टमैन अखिलानन्द पुनेठा (68) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। हिलजाला मेला पुरान में मुख्य कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय रहने वाले पुनेठा ने बीते रोज गुरुवार को अंतिम सांस ली। रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र चन्द्र प्रकाश प्रकाश पुनेठा और दीपक पुनेठा ने चिता को मुखाग्नि दी। जाख व्यापार संघ ने पुनेठा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.