पिथौरागढ़, नवम्बर 15 -- पिथौरागढ़ में नारायणनगर महाविद्यालय में करियर गाइडेंस पर कार्यशाला पिथौरागढ़। महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट में करियर गाइडेंस व शारीरिक शिक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. प्रेमलता कुमारी ने किया। इस दौरान प्राचार्या कुमारी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वे आगे अनेक क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते है। बताया कि छात्र-छात्राएं शारीरिक शिक्षा में शिक्षक, स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजमेंट, अनुसंधान व उच्च शिक्षा, सैन्य व अर्धसैनिक बलों में, एनजीओ व सामाजिक सेवाओं, खेल व पर्यटन क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। कार्यशाला के संयोजक डॉ. नरेंद्र सिंह धरियाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य है, और युवा अपनी शिक्षा व कौशल से देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.