पिथौरागढ़, मार्च 6 -- पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट एनएच में शुक्रवार को एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा इग्यारदेवी के समीप मेलापाती क्षेत्र में हुआ। वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व टीम घटनास्थल पहुंची। इस दौरान टीम को एक व्यक्ति का शव खाई में पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान 48 वर्षीय केशव सिंह बोरा निवासी धारचूला के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...