हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मिनी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए कुमाऊं प्रीमियर लीग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पिथौरागढ़ और नैनीताल ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब दोनों टीमें 22 फरवरी को खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। पहले सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को 3-1 से हराया। अल्मोड़ा ने शुरुआती बढ़त बनाई, लेकिन पिथौरागढ़ ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल ने आक्रामक शुरुआत करते हुए दो गोल किए। ऊधमसिंह नगर ने एक गोल कर चुनौती पेश की, पर नैनीताल ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि एसबीआई के चीफ मैनेजर सूरज कुमार सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक वीरू कालाकोटी के अनुसार फाइनल मुकाबला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.