पिथौरागढ़, सितम्बर 3 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। जिले से गुम हुए मोबाइल बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों तक पहुंच गए, लेकिन पुलिस की तकनीकी निगरानी के जरिए आखिरकार 128 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पिथौरागढ़ पुलिस को सीईआईआर पोर्टल के साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद सर्विलांस सेल, एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल की लोकेशन और तकनीकी इनपुट खंगालने शुरू किए। जांच में गुम मोबाइल महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में सक्रिय मिले। पुलिस टीमों ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर मोबाइल बरामद किए। पुलि...