चम्पावत, जुलाई 9 -- योगेश, टनकपुर। कैलास मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल पिथौरागढ़ रवाना हुआ। दूसरे दल में 47 कैलास मानसरोवर यात्री शामिल हैं। यात्रा को लेकर दर्शनार्थी रोमांचित दिखाई दिए। टनकपुर शारदा पर्यटक आवास गृह से गुरुवार को मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। यात्रियों ने बम बम भोले का उद्घोष किया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि कैलास मानसरोवर यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से यात्रियों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया गया। यह भी पढ़ें- अमरनाथ धाम में बर्फानी बाबा के दर्शन को नौ सदस्यीय दल रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...