पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- पिथौरागढ़ नगर में होली का रंग चढने लगा है,होली के परिधानों की खरीददारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पुरुष कुर्ते व महिलाएं कॉटन सिल्क व शिफॉन की साडियां खरीदने के लिए पहुंच रही हैं। होली के लिए डिजायन की गई साडियों को महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में रौनक छाई है। रंग-गुलाल, पिचकारी, अबीर, टोपी, चश्मे और होली से जुड़े सजावटी सामान सज चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...