पिथौरागढ़ में स्मैक समेत युवक पकड़ा
पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- संतोष, पिथौरागढ़। पहले खुद को स्मैक के जानलेवा शौक की लत लगाई, और फिर उस लत के खर्चे को पूरा करने व चंद रुपयों की लालच में खुद ही तस्कर बन बैठा। युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले एक ऐसे ही 22 वर्षीय युवक को पुलिस टीम ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने नगर के लिंठ्यूडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक युवक की जांच की तो उसके पास से 3.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। यह भी पढ़ें- विकासनगर में 26 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान आजम अंसारी निवासी लिन्ठ्यूड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह स्मैक बरेली से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.