पिथौरागढ़, मार्च 17 -- पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लॉक के दौबांस में इन दिनों ग्रामीण सुअरों के आंतक से परेशान है। मंगलवार को स्थानीय महेश जोशी, चन्द्रशेखर जोशी, प्रकाश जोशी, मनोज कुमार ने बताया कि गांव के बांस, सिमलखेत में काफी दिनों से सुअरों का आंतक बना है। बताया सुअर रात के समय खेतों में आकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। बताया इन दिनों खेतों में गेहू, जौ, मटर की काफी अच्छी फसल उगी है। लेकिन सुअर खेतों में आकर किसानों की मेहनत को बर्बाद कर रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुअरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...