पिथौरागढ़, जनवरी 30 -- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस मनाया गया। शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों,आईटीबीपी,पुलिस कार्यालय सहित अन्य स्थानों में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को डीएम कार्यालय में डीएम आशीष भटगांई सहित अन्य कर्मियों ने शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखा। पुलिस कार्यालय में सीओ केएस रावत सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आईटीपीबी 14वीं वाहिनी जाजरदेवल में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद देवेन्द्र सिंह परेड़ ग्राउंड मे दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया। सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्रभ...