पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- सीमांत में आज शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिरों ने पूरी तैयारी कर ली है। जगह-जगह मंदिरों को बिजली व फूलों की मालाओं से सजाया गया है। कई मंदिरों में मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इधर बाजार भी कंदमूलों से सजा हुआ है। जनपद में रविवार को शिवरात्रि पर्व पर विभिन्न मंदिरों में मेले का आयोजन किया जाएगा। नगर के रई, कपिलेश्वर, थलकेदार, गोकर्णेश्वर, नर्मदेश्वर भड़कटिया, कनालीछीना स्थित शिव मंदिरों में शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। इस बार भी पर्व को देखते हुए शिवालय सज चुके हैं। जिला मुख्यालय के साथ ही डीडीहाट के मलयनाथ स्वामी, अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव, बेरीनाग में पुंकेश्वर म...