पिथौरागढ़, फरवरी 19 -- पिथौरागढ़ नगर में सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया है। स्थानीय लोग व युवा युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। गुरुवार को नाकोट निवासी गौरव राज कोहली जीआईसी मैदान में सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रहा था। पीछे से अचानक एक कुत्ते ने गौरव पर हमला कर दिया। हमले से गौरव नीचे गिर गया और हाथ में चोट लग गई। कुत्ते ने युवक के पांव में काट दिया। स्थानीय युवा घायल गौरव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया और युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। युवक ने नगर निगम पहुंचकर आवारा कुत्तों की समस्या से निदान को लेकर के सहायक नगर आयुक्त को पत्र दिया। वहीं कृष्णापुरी से पार्षद रवींद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर में आवारा कुत्तों की समस...