पिथौरागढ़, मार्च 19 -- पिथौरागढ़ में एएचटीयू व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बाल श्रम की रोकथाम को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों व स्थलों में जाकर संचालकों को बाल श्रम निषेध अधिनियमों की जानकारी दी। साथ ही बाल श्रम कराएं जाने पर होनी वाली कार्यवाही व बच्चों के अधिकारों को लेकर जागरूक किया। टीम में अपर उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल, कांस्टेबल महेन्द्र महर, श्रम निरीक्षक प्रदीप सिंह बिष्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन निर्मला पाण्डे, सीडब्लूसी से लता पन्त, प्रेमा सुतेड़ी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...