पिथौरागढ़ में बड़ी संख्या में स्कूल बंद होने पर यूकेडी ने जताई चिंता
पिथौरागढ़, सितम्बर 4 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से शिक्षक दिवस से पूर्व गुरुजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था, पढ़ाई के लिए हो रहे पलायन, भूमि की खरीद-फरोख्त, पुरानी पेंशन बहाली तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। शुक्रवार को नगर के एक होटल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूकेडी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। राज्य गठन के बाद धरातल पर ठोस नीतियां नहीं बन पाने के कारण आज प्रदेश के कई क्षेत्र पलायन, व्यापार और रोजगार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जनपद में 114 विद्यालयों के बंद होने को चिंता का विषय बताया। कहा कि एक ओर विद्यालय बंद किए जा रहे हैं, वहीं दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.