पिथौरागढ़, मार्च 1 -- पिथौरागढ़ में किराएदार का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने 9 भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जाजरदेवल क्षेत्र में पुलिस टीम ने 5 भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की है। डीडीहाट में दो व धारचूला में तीन भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। झूलाघाट में भी एक भवन स्वामी के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने चालान कर एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। टीम में थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय,थाना प्रभारी प्रियंका मौनी,वरिष्ठ एसआई अंबी राम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...