पिथौरागढ़, जून 26 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पैरोल पर हरिद्वार की जेल से बाहर आया सजायाफ्ता मुजरिम मासूम को जीप में बैठाकर लोगों के बीच से जंगल लेकर पहुंचा और फिर एक से अधिक बार मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने पत्रकार वार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी और इस पूरे सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी की पहचान होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा के तौर पर हुई। गठित टीम ने गुरुवार रात आरोपी को पुनेड़ी महर को जाने वाली रोड पर स्थित बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। एसपी ने बताया क...