पिथौरागढ़ में पहाड़पुर के मजदूर की मौत, मातम
मोतिहारी, अगस्त 26 -- पहाड़पुर। थाना क्षेत्र के नौवाडीह पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित संटाहा कचहरी टोला गांव निवासी मजदूर कमलेश यादव (24) की उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का आरोप है कि कमलेश की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि कमलेश अपने तीन भाइयों के साथ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के असकोट थाना क्षेत्र के डीडीहाट तहसील के कटामानसिंह नारायणनगर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। फिलहाल दो भाई ही वहां थे। जबकि बड़ा भाई राजेश यादव करीब दस दिन पूर्व गांव आया है। मृतक के बड़े भाई राजेश यादव ने बताया कि कमलेश काफी मिलनसार स्वभाव का था और वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.