पिथौरागढ़, मई 5 -- पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के वड्डा-अड़किनी मार्ग में मंगलवार तड़के एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर मार्ग में जीप संख्या यूए 05 5382 तड़के 04:35 बजे करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पहुंची। टीम को लक्की भंडारी (22) पुत्र चंचल भंडारी निवासी कोटभाल्डे मृत अवस्था में मिला। जबकि जीप में सवार बासौद निवासी जगदीश बिष्ट (40) पुत्र चंचल बिष्ट निवासी, मोहन बिष्ट (40) पुत्र रमेश सिंह व मूनाकोट के सचिन चंद (22) पुत्र मोहन चंद घायल अवस्था में खाई में मिलें। टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.