पिथौरागढ़, जून 20 -- सौरभ धामी, पिथौरागढ़। नगर में कई जगह बार बार लग रहा जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। जाम के चलते कई वाहन काफी देर तक सड़क पर फंसे रह रहे हैं। जाम के कारण कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हो रही है। नगर निगम के सभासद सुशील खत्री ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को ज्ञापन भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...