पिथौरागढ़, मई 29 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नगर के भाटकोट तिराहे के समीप कैन्टर में टक्कर से एक नेपाली व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। नेपाल बैतड़ी निवासी गोपाल राम लौहार अपने परिवार के साथ भाटकोट में एक किराए के मकान में रहता था। गुरुवार शाम मजदूरी से लौटने के बाद वे अपने साथियों के साथ भाटकोट की ओर जा रहे थे, कि सिल्थाम की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैन्टर ने भाटकोट के पास एक अनियंत्रित कैंटर ने उसे सामने से टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में कैन्टर की टक्कर से नेपाली व्यक्ति की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...