पिथौरागढ़, मई 8 -- संतोष, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और विरोध की आशंका को देखते हुए एलएसएम कैंपस के मुख्य गेट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने सख्त निर्देश जारी किए थे कि कैंपस के भीतर कोई भी व्यक्ति काले कपड़े पहनकर प्रवेश नहीं करेगा। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने काले कपड़े पहनकर आए लोगों को रोक दिया। यहां तक काले रंग के हेलमैट पहने चालक को भी कैंपस गेट से अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोगों को प्रवेश पाने के लिए अपने काले ऊपरी वस्त्र गेट पर ही उतारने पड़े। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...