पिथौरागढ़, मई 19 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य से ही लोग परेशान नहीं हैं, बल्कि यहां इन दिनों पंपों से नियमित ईधन न मिलने से भी वाहन स्वामियों को जूझना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि अब रसोई गैस के साथ ही लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए कतार लगानी पड़ रही है। पंपों में हो रही भीड़ के कारण जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है। मंगलवार को नगर के तीन प्रमुख पंपों में कहीं ईधन था कहीं नहीं। हिन्दुस्तान की टीम सुबह रोडवेज स्टेशन के समीप स्थित पंप पहुंची तो यहां पेट्रोल-डीजल समाप्त होने से सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। यूपीसीएल कार्यालय के समीप पंप में पेट्रोल-डीजल तो था, लेकिन यहां भीड़ अधिक होने से पंप से लेकर सड़क तक वाहनों की कतार लग गई। इससे मार्ग में जाम भी लग गया। जिसमें कई लोग फंस गए। बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे प...