पिथौरागढ़, अगस्त 18 -- पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में एक आवासीय मकान में मंगलवार तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। भवन स्वामी मनोज सिंह चौहान ने आग से दस लाख से अधिक का नुकसान होने की संभावना जताई है। इधर घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...