पिथौरागढ़, जून 7 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नगर में एक व्यक्ति के पास से पुलिस ने 12.80 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। नगर में एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम ने पिथौरागढ़-सुकौली रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। सुकौली सड़क स्थित एक कैफे से एक संदिग्ध युवक निकला और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने संदेह होने पर पुलिस टीम ने युवक को वहीं पर पकड लिया और पूछताछ की। तलाशी के दौरान बजेटी निवासी ललित सेठी के पास से 12.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया स्मैक तस्कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्मैक के स्रोत और तस्करी स...