पिथौरागढ़, अप्रैल 2 -- पिथौरागढ़ नगर के एलएसएम कैंपस के 13छात्राओं को शी फॉर एसटीईएम कार्यशाला में छात्रवृत्ति मिली है। गुरुवार को कैंपस के निदेशक डॉ.हेम चंद्र पाण्डेय ने बताया कि विज्ञानशाला इंटरनेशनल की ओर से आयोजित शी फॉर एसटीईएम कार्यशाला में कैंपस के तेरह छात्राओं को लैपटॉप व छात्रवृत्ति मिली है। बीते दिन चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंपस की तेरह मेधावियों को सम्मानित किया। कहा कि कैंपस में एसटीईएम शिक्षा को बढ़ावा देने, छात्राओं को सशक्त बनाने और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण देने के लिए कार्य किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को उपलब्धि पर डीएसडब्ल्यू डॉ. डीएस उपाध्याय, मेंटर किरन बिष्ट, डॉ.गरिमा पुनेठा, डॉ.कमेलश भाकुनी, डॉ.राकेश वर्मा, डॉ.चारु पंत, डॉ.अंकिता जोशी ने खुशी व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.