पिथौरागढ़, दिसम्बर 19 -- पिथौरागढ़। बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऐसोसिएशन( एलौपेथिक ) ने प्रत्येक गांव में फार्मासिस्ट की नियुक्ति की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर 391 पदों पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की मांग की। शुक्रवार को बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रत्येक गांव में फार्मासिस्ट की नियुक्त करने की मांग को लेकर सीएम को पत्र भेजा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य के प्रत्येक गांव में लोगों को स्वास्थ सुविधाएं मिलनी जरुरी हैं प्रदेश में आईपीएचएस मानक लागू कर फार्मासिस्ट के पदों को ही खत्म कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...