पिथौरागढ़, मार्च 19 -- 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के खिलाफ पूर्व सैनिकों का धरना आज 32वें दिन भी जारी रहा। कुमाऊं स्काउट के पूर्व सैनिकों व सीनियर सिटीजन पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर पूर्व सैनिकों को समर्थन दिया। गुरुवार को पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष रमेश सिंह महर ने कहा कि बड़े-बड़े नेता केवल बयानबाजी तक सीमित हैं और जनपद के वास्तविक मुद्दों से दूरी बनाए हुए हैं। जनपद की धरोहरों और सैन्य पहचान को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का समय आने पर करारा जवाब दिया जाएगा। पूर्व सैनिकों ने सरकार की उदासीनता और उपेक्षापूर्ण रवैये की कड़ी निंदा की। कहा कि सरकार की नीतियों ने पूर्व सैनिकों को गहरा आघात पहुंचाया है। पहले ही अपने आंदोलन के तहत होली जैसे बड़े पर्व का त्याग किया, अब नवरात्रि जैसे पवित्र अवसर पर भी धरने पर बैठने ...