पिथौरागढ़, मार्च 3 -- पिथौरागढ़ में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में महिलाओं ने होली मिलन कार्यक्रम किया। मंगलवार को धनौडा स्थित कार्यालय में रई,धनौडा,बस्ते वार्ड की महिलाओं ने बैठकी होली का गायन किया। होली कमेटी की अध्यक्ष शांति देवी,हेमा अवस्थी, बाल कल्याण की सदस्य प्रेमा ने बुजुर्ग महिला होल्यारों को सम्मानित किया। कहा कि होली एक खुशीयों का पर्व है आपस में मिलकर व आपसी मन मुटाव को भुलाकर होली खेलने की बात कही। इस दौरान सोसाइटी के संस्थापक अजय ओली,सदस्य गिरीश ओली सहित अन्य महिला होल्यार मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...