अल्मोड़ा, अक्टूबर 1 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की छात्र परिषद का गठन गुरुवार को हो गया है। अध्यक्ष पद में इस बार भी एबीवीपी ही काबिज हुई है। पिथौरागढ़ परिसर के दिवस ओझा विश्वविद्यालय के महासंघ अध्यक्ष बने। वहीं, सचिव में एनएसयूआई प्रत्याशी नीरज जोशी निर्वाचित हुए। गुरुवार को एसएसजे परिसर के जंतु विज्ञान विभाग में महासंघ यानी छात्र परिषद चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह साढ़े दस से प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। साढ़े 12 बजे तक प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...