पिथौरागढ़ के गांवों में ओलावृष्टि से फल और सब्जी की फसल बर्बाद
पिथौरागढ़, मई 28 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। गुरुवार को हुई ओलावृष्टि से फल, सब्जियों को व्यापक क्षति पहुंची। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब तीन बजे शुरू हुई बारिश के साथ बड़े आकार के ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि से सातसिलिंग, जाजरदेवल और आसपास के क्षेत्रों में आड़ू, प्लम समेत अन्य मौसमी फलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जाजरदेवल के गढ़ान निवासी चंद्रबल्लभ पुनेठा और त्रिभुवन पुनेठा ने बताया कि खेतों में लगी टमाटर, शिमला मिर्च, बीन्स समेत अन्य सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है। कई स्थानों पर पौधे टूट गए और तैयार फसलें नष्ट हो गईं। वहीं थल और सीमांत क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि से बागवानी को खासा नुकसान पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.