पिथौरागढ़, जनवरी 21 -- दिल्ली में 26जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का सीमांत के आठ एनसीसी कैडेट्स हिस्सा होंगे। बुधवार को 80वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी के एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि चयनित कैडेट्स में जूनियर डिवीजन से तनिष्क मेहता, मनीष कुमार और प्रकाश जोशी शामिल हैं। सीनियर डिवीजन से अनिता कठायत, राहुल नाथ, सुजल सिंह ऐरी, प्रियांशु और सौरभ कुमार का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। उक्त सभी कैडेट्स दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। कोहली ने बताया कि कैडेट्स का चयन तीन चरणों में होता है। सबसे पहले बटालियन लेवल में कैडेट्स को अपनी प्रतिभा दिखानी होती है। फिर ग्रुप लेवल में और फिर अंत में निदेशालय स्तर से कैडेट्स को गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुना जाता है। बीते वर्ष भी सीमांत के 14 एनसीसी कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.