पिथौरागढ़, मार्च 13 -- पिथौरागढ़ नगर की रंजना चौहान को पीएचडी की उपाधि मिली है। रक्षा व स्त्राताजिक अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.डीके उपाध्याय के निर्देश में रंजना ने आपदा व राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन भावी परिदृश्य भारत के विशेष संदर्भ शोध किया। शुक्रवार को डॉ.उपाध्याय ने रंजना को उपाधि दी। बताया कि अब पिथौरागढ़ एलएसएम कैंपस के विद्यार्थियों को पीएचडी के लिए अल्मोडा नहीं जाना पडेगा,परिसर से ही पीएचडी का वाइवा होगा। रंजना को उपाधि मिलने पर निदेशक डॉ.हेम चंद्र पाण्डेय,डॉ.गिरीश पचौली,विष्णु नित्वाल,राजेंद्र कुंवर,सुनील कुमार ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...