हल्द्वानी, जनवरी 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के पांचवें दिन राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता के लीग और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। शानदार प्रदर्शन के दम पर रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शनिवार को मुख्य अतिथि दर्जा धारी हेमराज बिष्ट ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। लीग में पिथौरागढ़ और पौड़ी के बीच हुए कड़े मुकाबला में निर्धारित समय तक गोल न होने पर पेनल्टी शूटआउट में पिथौरागढ़ ने 5-4 से जीत दर्ज की। दूसरे लीग मैच में रुद्रप्रयाग ने अल्मोड़ा को एकतरफा 10-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में ऊधमसिंह नगर ने चम्पावत को 4-1, हरिद्वार ने टिहरी को 7-1, पिथौरागढ़ ने नैनीताल को 4-2 और रुद्रप्रयाग ने देहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.