नई दिल्ली, अगस्त 20 -- पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों का निधन हो चुका है, उनकी मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है। कई लोग इस दौरान पिंडदान और तर्पण भी करते हैं। इस बार पितृ पक्ष सितंबर के आखिरी दिनों में शुरू होगा। 27 सितंबर 2026 से श्राद्ध पक्ष शुरू होगा और 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ इसका समापन होगा। हालांकि 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध किया जाएगा।पितृ पक्ष 2026 कब शुरू होगा पंचांग के अनुसार 27 सितंबर 2026, रविवार को प्रतिपदा श्राद्ध से पितृ पक्ष की शुरुआत होगी। इससे पहले 26 सितंबर को पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध होगा। पितृ पक्ष में हर दिन अलग तिथि के ...