नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- पितृ पक्ष के खास दिन चल रहे हैं और इस दौरान लोग अपने पितरों का तर्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में अगर आपके घर भी पितृ पक्ष के दौरान नन्हे बेटे का जन्म हुआ है, तो यह आपके परिवार के लिए बेहद खास पल है। आप अपने बेटे के लिए ऐसा नाम चुन सकते हैं, जिसका संबंध पूर्वजों, परंपरा या धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हो और जिसका अर्थ भी शुभ और सुंदर हो। हम आपके लिए 15 ऐसे खूबसूरत नामों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो सुनने में प्यारे होने के साथ-साथ अपने खास अर्थ के लिए भी जाने जाते हैं। इनमें से आप अपने बेटे के लिए अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं। आइए जानते हैं इन नामों की पूरी लिस्ट।बेटे के लिए 15 प्यारे नाम- 1. ध्रुव (Dhruv): स्थिरता और दृढ़ता का प्रतीक। ध्रुव नाम तारे...