लखनऊ, अक्टूबर 1 -- UP BJP Mission 2027: यूपी में जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब भाजपा का चुनावी रथ पितृ पक्ष के बाद नवरात्र से सरपट दौड़ेगा। पार्टी ने इसके लिए रोडमैप तय कर लिया है। इसी रोडमैप पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने गुरुवार को सरकार और संगठन दोनों के साथ मंथन किया। उनके साथ चारों सह प्रभारी भी थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री द्वय केशव मौर्या और ब्रजेश पाठक से अलग-अलग मुलाकात की। वहीं पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्षों व क्षेत्रीय प्रभारियों को 2022 और 2024 के बीच के चुनावी अंतर को पाटने को टारगेट दिया। तावड़े चारों सह प्रभारियों संग गुरुवार को सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचे। उन्होंने पहले बंद कमरे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ...