मऊ, सितम्बर 25 -- मऊ,संवाददाता। पितृपक्ष 26 सितंबर यानी आज शनिवार से प्रांरभ होकर आगामी 10 अक्तूबर को पितृ विसर्जन होगा। सरयू नदी और तमसा नदी के घाटों का साफ-सफाई कराकर, समतलीकरण करा दिया गया है। वहीं पितृ पक्ष की तैयारियों में लोग शुक्रवार को दिनभर जुटे रहे। जरूरी सामानों की खरीदकर पहले से ही रख लिया है। इसके साथ ही ब्राम्हण से बात कर एक-एक कर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बाजारों में श्राद्ध में प्रयोग में आने वाली सामग्रियों की खूब बिक्री हुई है। विद्वान ब्राम्हणों ने अपने-अपने मत के अनुसार को जानकारी दी। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से पितृपक्ष शुरू होता है। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत अहम माना गया है। इस दौरान कोई नया कार्य नहीं करना होता है। लोग अपने पूर्वजों को याद करक उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म करते ...