पितृ दोष से हैं परेशान! सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये छोटा-सा उपाय, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- पितृ पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इस दिन उन पूर्वजों का भी श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु तिथि पर किसी कारणवश श्राद्ध नहीं हो पाया हो। इस साल सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन घर में कुछ पवित्र पौधे लगाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और पितृ दोष से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। शमी, तुलसी और अशोक के पौधे को इस लिहाज से खास माना जाता है।शमी का पौधा शमी के पौधे को हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। इसका संबंध शनिदेव से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन घर के बाहर शमी का पौधा लगाने से पूर्वजों की कृपा बनी रहती है और पितृ दोष से राहत मिलती है। इसे घर के बाहर ऐसी जगह लगाना अच्छा माना जाता है, जहां पौधे को पर्याप्त जगह और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.