नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- पितृपतक्ष 27 सितंबर से शुरू होने वाला है। इन दिनों में पितरों का घरती पर आगमन होता है। पितर धरती पर आते हैं और अगर आप उनका श्राद्ध और तर्पण करते हैं तो वो खुश होकर लौटते हैं और आशी्र्वाद देकर जाते हैं। श्राद्ध में 5 जगह भोजन निकाला जाता है। इसमें एक काक बलि भी होती है। काक बली का मतलब है कि कौए के लिए भोजन निकालना। ऐसा कहा जाता है कि कौए ही आपके पितरों के रूप में आते हैं और भोजन करके जाते हैं। इसलिए उनके लिए भोजन जरूर निकालना चाहिए, इसके अलावा कुत्ते के लिए, गाय के लिए और चींटी के लिए भी भोजन निकालना चाहिए। वहीं एक जगह देवों के लिए भोजन निकालना चाहिए। कुल 5 जगह भोजन निकाला जाना चाहिए।कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध उत्थान ज्योतिष एवं अध्यात्म संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद एवं वास्तुविद पं.दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ...