पितृपक्ष से पहले मेला क्षेत्र की बदलेगी सूरत, 17 जगह बनेंगे वैट-प्याऊ
गया, अगस्त 31 -- पितृपक्ष शुरू होने से पहले मेला क्षेत्र की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम ने स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, घाट, शौचालय और पिंडदान स्थलों की सुविधाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को नगर आयुक्त डॉ. गगन ने निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर एक-एक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मेला शुरू होने से पहले सभी लंबित कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र में 17 स्थानों पर वैट-प्याऊ बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जगह-जगह अस्थायी पनशालाएं लगाई जाएंगी। नगर आयुक्त ने भीड़ के अनुरूप पर्याप्त पेयजल केंद्र बनाने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आउटसोर्सिंग से होगी पूरे मेला क्षेत्र की सफाई नगर आयुक्त को बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.