मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अश्वित मास कृष्णपक्ष के पितृपक्ष का आज से शुरू होगा। इस दौरान प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक लोग अपने पितरों के निमित्त तर्पण,श्राद्ध और दान पूण्य कर पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण श्रद्धालु अव्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालु रविवार को रामगया घाट पर प्रतिपदा का तर्पण और श्राद्ध करेंगे। हालांकि जिन लोगों की तिथि पूर्णिमा थी उन लागों ने शनिवार को अपने घर एवं विंध्याचल के शिपुर स्थित रामगया घाट पर पुरोहितों के निर्देशन में पिंडदान कर पूण्य के भागी बने।भारतीय वांगमय सनातन धर्म के दो पहलू हैं। पूर्व कर्मकांड और उत्तर कर्मकांड। यह भी पढ़ें- पितरों की प्रसन्नता को शिवगया में श्राद्ध और तर्पण पूर्व कर्मकांड में समस्त यज्ञ सम्मिलित हैं, जबकि उत्तर कर्मकांड में पितरों के न...