गया, सितम्बर 27 -- पितपृक्ष मेला महासंगम-2026 के तीसरे दिन रविवार को पिंडदानियों की भीड़ बढ़ गयी है। तीर्थयात्रियों की भीड़ से शहर का उत्तरी इलाका पट गया। एक लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। नवागढ़ी से लेकर माड़नपुर का इलाका तीर्थयात्रियों की भीड़ लगी है। तिथि की वेदियों के अलावा विष्णुपद मंदिर और फल्गु के बाइपास पुल घाट से लेकर देवघाट, गजाधर घाट, संगत घाट व रबर डैम तक पिंडदानियों की भीड़ है। विष्णुपद मंदिर में जाने के लिए पिंडदानियों की कतार लगी रही। धूप घड़ी के पास स्टील के रॉड से बैरिकेडिंग की गई है। भीड़ के कारण इसे पार कर मंदिर के गर्भगृह में जाने में वक्त लग रहा है。 यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पितृपक्ष की प्रतिपदा को तर्पण,श्राद्ध कर करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़तीर्थयात्रियों की भीड़ एक और तीन दिन का पिंडदान करने वालों की बढ़ रही भीड़...