गया, अगस्त 14 -- बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह का गया जी आगमन पर शुक्रवार को जिला अतिथि गृह में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष अरिवंद सिंह और विधान पार्षद अनिल शर्मा ने मगध प्रमंडल के श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ 'बाल श्रम मुक्त पंचायत' घोषित किए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा की। उपाध्यक्ष ने अगले माह शुरू होने वाले पितृपक्ष मेले को लेकर विशेष चेतावनी दी। उन्होंने पांडा समाज, दुकानदारों और नगर निगम के सफाई कर्मियों से मेले के दौरान बच्चों से काम नहीं कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पवित्र पितृपक्ष मेले में बाल श्रमिकों से कार्य लेना सामाजिक अपराध है। बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले नियोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी नियोजकों के लिए एक वर्ष तक...