गया, सितम्बर 24 -- पितृपक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर चल रही तैयारियों की शुक्रवार को रेल और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से समीक्षा की। डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार और आरपीएफ कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर समेत मंडल स्तरीय वरीय अधिकारियों ने स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधा, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पितृपक्ष मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गया पहुंचेंगे। ऐसे में रेलकर्मी, स्थानीय प्रशासन, आरपीएफ-जीआरपी, पुलिस बल, स्वास्थ्यकर्मी और स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ यात्रिय...